Loading latest news...

किसी व्यापारी का अहित नहीं होने देंगे योगी सरकार : हर साल 700 से 1500 बच्चों की मौत इन्सेफलाइटिस

किसी व्यापारी का अहित नहीं होने देंगे योगी सरकार : हर साल 700 से 1500 बच्चों की मौत इन्सेफलाइटिस

उत्तर प्रदेश : pm bharat news
लखनऊ : मुख्यमंत्रीयोगी ने गोरखपुर के विरासत कॉरिडोर के बारे में कहा कि यह कॉरिडोर गोरखपुर के सबसे पुराने बाजार, घंटाघर और गीताप्रेस जैसे ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने का काम करेगा । मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से तीन दिन पहले गोरखपुर विरासत कॉरिडोर का निरीक्षण किया था । वहां के एक-एक व्यापारी से बात की थी । यह गोरखपुर का सबसे पुराना बाजार है, जहां कंजेशन और अवैध कब्जे की समस्या थी । हमने सड़क निर्माण और कंजेशन दूर करने का काम शुरू किया है ।

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कार्यवाही शुरू होने से जानकारी देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक आश्वासन दिया है । सरकार सुनिश्चित करेगी कि विकास कार्यों के दौरान किसी का नुकसान न हो । योगी ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि मासूम बच्चे हर साल इन्सेफेलाइटिस से मरते थे, हर साल 700 से 1500 बच्चों की मौत इन्सेफलाइटिस से होती थी ।

सीएम योगी ने कहा गोरखपुर के व्यापारियों ने माता प्रसाद पांडेय के दौरे का विरोध किया था, क्योंकि सपा के कार्यकाल में व्यापारियों को भय और गुंडा टैक्स का सामना करना पड़ा था । मुख्यमंत्री ने सपा पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुवे कहा कि चाहे संभल हो, बहराइच हो या गोरखपुर, सपा हर जगह नकारात्मक राजनीति करती आ रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कराना चाहती है, लेकिन सपा को यह बुरा लगता है ।

सिद्धार्थनगर जनपद में सैकड़ों बच्चे मरते थे, लेकिन आपने कुछ नहीं किया । स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास आपका एजेंडा कभी नहीं रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!