Loading latest news...

ममता बनर्जी से कहो छोड़ दे अपना पद, BJP के सांसद की भतीजे ने दीं चुनौती TMC अभिषेक को

ममता बनर्जी से कहो छोड़ दे अपना पद, BJP के सांसद की भतीजे ने दीं चुनौती TMC अभिषेक को

PM BHARAT NEWS :पश्चिम बंगाल
SIR मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला पे हमला बनाई हुई है | पार्टी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि, अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पद छोड़ती हैं, तो वह भी संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे देंगे | दरअसल हाल ही में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि मतदाता सूची में विसंगतियां हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहियें, जिसपर सियासी घमासान सुर हो गईं | समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में खान ने कहा, जब ममता बनर्जी अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगी, तो मैं सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा | साल 2002 के बाद से कोई SIR नहीं हुआ है | ममता बनर्जी 2021 में सत्ता में चुनकर आई थीं, तो मैं अभिषेक बनर्जी से कहना चाहता हूं कि वह ममता बनर्जी से इस्तीफा देने के लियें कहें | मैं इस्तीफा देने के लियें तैयार हूं, इसमें एक मिनट भी नहीं लगेगा |

अभिषेक बनर्जी ने PM मोदी के इस्तीफे की मांग कि है |
टीएमसी सांसद बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर निर्वाचन आयोग कहता है कि मतदाता सूची में विसंगतियां हैं, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल को इस्तीफा दे देना चाहियें तथा लोकसभा को भंग कर दिया जाना चाहियें | टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, “निर्वाचन आयोग चुनिंदा तौर पर यह नहीं कह सकता कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में मतदाता सूची ठीक है, लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार या तमिलनाडु में ये ठीक नहीं है |”

उन्होंने कहा, ‘अगर मतदाता सूचियों का SIR किया जाता है, तो यह पूरे देश में किया जाना चाहियें | इसके लियें पहला कदम प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा होना चाहियें तथा लोकसभा को भंग किया जाना चाहियें |
टीएमसी नेता ने दावा किया कि अगर मौजूदा सरकार उसी मतदाता सूची के आधार पर चुनी गई है, तो केंद्र सरकार की वैधता अमान्य है | देश में लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य में हुई थी |

बनर्जी ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “अगर निर्वाचन आयोग कह रहा है कि मतदाता सूची में विसंगतियां हैं ? तो लोकसभा को भंग कर देना चाहियें और फिर पूरे देश में एसआईआर किया जाना चाहियें | “उन्होंने कहा, ‘इस मतदाता सूची के आधार पर चुने गयें सांसद देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को भी चुनेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!