हेरोइन तस्करी गिरफ्तार : 33 पुड़िया के साथ महिला समेत दो साथियों समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार
पी एम भारत न्यूज़ : जजो है सच
बक्सर : बक्सर नगर थाना के अंतर्गत शांतिनगर से पुलिस कि कामयाबी | शांतिनगर से पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की शाम एक महिला समेत दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है | वहीं, धंधे में लिप्त एक किशोर को भी हिरासत में लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है | थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसपर आनन फानन मे संज्ञान लिया गया | जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि शांतिनगर स्थित एक किराना दुकान पर हेरोइन बेची जा रही है |

सूचना के तत्काल में ही पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की गई | किराना दुकान की तलाशी में कुल 33 पुड़िया हेरोइन बरामद की गई जिसका वजन लगभग 10 ग्राम बताई जा रही है | मामले में हेरोइन तस्करी के आरोप में महिला अंशिका देवी के साथ उसके भाई आशुतोष राज को गिरफ्तार करते हुवे धंधे में संलिप्त एक किशोर को भी हिरासत में ले लिया गया | पुलिस ने बताया कि आरोपियों से इस मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करते हुवे सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा |

