हिंदूओ कि आबादी घटी, दंगों की साजिश, योगी को संभल हिंसा की 450 पन्नों की रिपोर्ट सोंपी गई
पी एम भारत न्यूज़ : जो है सच
उत्तर प्रदेश :हिंदूओ कि आबादी घटी, दंगों की साजिश, योगी को संभल हिंसा की 450 पन्नों की रिपोर्ट आज सोंपी गई
संभल हिंसा की विस्फोटक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी को सौंपी गई | 450 पन्नों की रिपोर्ट है | संभल में हुई हिंसा को लेकर न्यायिक हिंसा पर रिपोर्ट में जिक्र करते हुवे कहा गया है कि, कभी यहां हिन्दुओं कि आवादी 45 फीसदी थी, लेकिन आज यह आवादी घटकर 15 फीसदी रह गई है |

मुख्यमंत्री योग को सौंपी गई 450 पन्नों की रिपोर्ट में 24 नवंबर, 2024 को मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा और संभल में हुवे दंगों की घटना विस्तार से दि गई है | इसके साथ ही क्षेत्र में जनसांख्यिकी बदलाव का भी उल्लेख पन्ने मे है | हिंसा को लेकर रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि, कभी यहां 45 फीसदी आबादी हिंदू थी, लेकिन आज यह घटकर 15-20 फीसदी रह गई है | रिपोर्ट सौंपे जाने के दौरान यूपी के पूर्व डीजीपी अरविंद कुमार जैन, पूर्व आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे |

सूत्रों के मुताबिक, साक्ष्य, डेमोग्राफिक बदलाव, दंगे और आतंकी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा किया गयाहै | गोपनीय रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई, इसे विधानसभा में रखा जाएगा | सूत्रों के मुताबिक, जिसमें सम्भल जनपद को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य दर्ज हैं | इसे पूर्व सुनियोजित साजिश बताया गया है |साथ ही कुछ तत्कालीन अफसरों की लापरवाही भी उजागर की गई है |बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में संभल के इतिहास में कब-कब कितने दंगे हुवे, उन दंगों में क्या-क्या हुआ आदि के बारे में भी विस्तार से लिखा गया है | इसके साथ ही जिले की डेमोग्राफी बदलाव होने की बात कही गई है |

संभल हिंसा न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर प्रमुख सचिव “गृह” संजय प्रसाद ने बतायां कि संभल घटना की जांच के लियें राज्य सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया था |आयोग ने रिपोर्ट सीएम को सौंप दी है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है | रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही मैं इस पर अधिक बात कर पाऊंगा |
