110.39 करोड़ की 24 योजनाओं का उद्घाटन और 51.69 करोड़ की 23 स्कीमों का शिलान्यास: प्रशासन और जनता को सौगात
जिला कलेक्टरेट और एडीपीसी मुख्यालय भवन का किया गया उद्घाटन
पीएम भारत न्यूज़ :जो है सच
आसनसोल : मंत्री मलय घटक ने जामुड़िया और रानीगंज के विधायक सीपी, डीएम व अन्य अधिकारी रहे मौजूद, दुर्गापूजा के पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्दवान जिला को बड़ा सौगात दि थी | पूर्व बर्दवान में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से 51 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से निर्मित होनेवाली 23 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 110.39 करोड़ रुपये की लागत से 24 परियोजनाओ का शिलान्यास किया, जिसमें 29.25 करोड़ की लागत से निर्मित जिला कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण और 18 करोड़ की लागत से निर्मित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय भवन शामिल है | राज्य के श्रम, विधि व न्यायमंत्री मलय घटक, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, जिलाधिकारी पोन्नमबालम एस व अन्य अधिकारी आसनसोल में उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को संबोधित किये | वहीं मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर भवनों का उद्घाटन किया |

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कलेक्ट्रेट भवन में सारे प्रशासनिक आधिकरियों का कार्यालय जल्द ही शिफ्ट कर लिया जाएगा, फिलहाल अनेकों भवनों में इन आधिकरियों का कार्यालय है | पुलिस के अनुसार विभिन्न जगहों पर टुकड़ों में बंटी पुलिस आधिकरियों का कार्यालय भी मुख्यालय मे जोड़ दि जायेगी | जिससे एक ही छत के नीचे अमस्त अधिकारियों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी और आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा | दरअसल 01 सितंबर 2011 को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का गठन हुआ और सात अप्रैल 2017 को पश्चिम बर्दवान जिला बना था | पुलिस कमिश्नरेट का अपना कोई मुख्यालय भवन नहीं था और जिला कलेक्ट्रेट का अपना कोई भवन नहीं था |दुर्गापूजा से पहले दोनों को अपना भवन मिल गया | इससे आम जनता के साथ आधिकारियों को भी सहूलियत होगी |

मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की लागत से बनी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उसमें अनेकों जल परियोजना, सड़क, पुल, सुस्वास्थ केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण, आसनसोल नगर निगम के दो नम्बर बोरो कार्यालय प्रशासनिक भवन आदि शामिल है | 51.69 करोड़ की लागत से जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, उसमें तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कलवर्ट, छह सुस्वास्थ केंद्र, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, तीन प्रखंड जनस्वास्थ्य केंद्र, सड़कों की मरम्मत, आसनसोल जिला ब्लड बैंक का विस्तारीकरण, दो ओपन मार्केट का शेड आदि का निर्माण होगा |

