नेपाल में सोशल मीडिया से 20 मृत्यु के बाद बैन हटा, भारी बवाल के बाद पीएम ओली का फैसला
पी एम भारत न्यूज़ :जो है सच
नेपाल प्रोटेस्ट न्यूज़ : नेपाल में सोमवार को केपी शर्मा ओली सरकार ने सोशल मीडिया पर लगायें गये प्रतिबंध को हटा दिया, दरअसल यह कदम उस हिंसक संघर्ष के बाद आया जिसमें कम से कम 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई और 300 लोग घायल हुवे | सरकार ने सोशल मीडिया बंद करने के अपने फैसले के कारण हुई प्रतिक्रिया के लियें बयान जारी किया, प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि इस घटना का कारण सरकार के प्रयास और जेड पीढ़ी के बीच बढ़ती असमंजस थी, उन्होंने लोगों से शांति बनायें रखने और बातचीत के जरियें समाधान तलाशने की अपील की है | प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच तनाव कम करने के लियें सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का आदेश भी दिया गया | इससे पहले नेपाल में आग और भड़क उठी थी, काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दमक में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर पर पत्थरबाजी की | गुस्सायें प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट-वेस्ट हाइवे को टायर जलाकर रोक दिया |हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी | घटनास्थल पर सेना की तैनाती है, सुरक्षाबलों को देखते ही गोली मारने के आदेश दियें गयें हैं | इस बीच नेपाल के गृहमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है | उन्होंने कहा है कि हिंंसा में मारे गयें लोगों की जिम्मेदारी लेते हुवे वे पद छोड़ना चाहते हैं | नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कैबिनेट मीटिंग में साफ कहा कि सोशल मीडिया पर लगाया गया बैन नहीं हटेगा | भले इसके लियें कुर्सी क्यों न छोड़नी पड़े | उनका कहना है कि देश की सुरक्षा और व्यवस्था बनायें रखने के लियें यह कदम जरूरी है | इससे पहले राजधानी काठमांडू के न्यू बानेश्वर में मौजूद संसद भवन परिसर में उस समय तनाव फैल गया जब सोशल मीडिया बैन होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ दियें |प्रदर्शनकारी गेट पार कर संसद के भीतर प्रवेश की कोशिश कर रहे थे | ये प्रदर्शनकारी नई जेनरेशन के वो युवा हैं, जो देश में सोशल मीडिया पर बैन लगने के बाद काफी नाराज हैं |हालात को देखते हुवे पीएम केपी ओली ने आपात बैठक बुलाई है |
नेपाल में हो रहे इन प्रदर्शनों के पीछे वजह मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर लगाया गया प्रतिबंध है | नेपाल की सड़कों पर हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ देखी जा रही है | ये लोग भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर लगे बैन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं | आपको बता दें कि नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब और स्नैपचैट पर पाबंदी लगा दी गई है, जिससे युवा काफी नाराज हैं |
