Loading latest news...

ब्लैकमेल से तंग आकर महिला का किया कत्ल, हत्या आरोपी हुवा गिरफ्तार, कटारी रुपये और मोबाइल बरामद

ब्लैकमेल से तंग आकर महिला ने किया कत्ल, हत्या आरोपी हुवा गिरफ्तार

Pm Bharat News : जो है सच दुर्गापुर :

आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत फरीदपुर लावदोहा थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव की 35 वर्षीय महिला आलिया बीबी की रहस्यमय हत्या हो गई, हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है |

आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के फरीदपुर (लावदोहा) थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव की 35 वर्षीय महिला आलिया बीबी की रहस्यमय मौत का राज पुलिस ने किया खुलासा | दरअसल 16 अगस्त से लापता थी आलिया बीबी | 31 अगस्त को पुलिस ने लापता आलिया बीबी कि शव श्रीकृष्णपुर गांव के काली मंदिर के निकट स्थित कुवे से बरामद किया | जांच पड़ताल के उपरांत पुलिस ने आलिया कि हत्या के आरोप मे प्रेमी शेख सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने शेख सलाउद्दीन से पूछताछ कि जिसपर आरोपी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या करने की बात कबूली |


हत्या की गुत्थी और पुलिस की जांच….
जबकि आलिया बीबी के पति गयासुद्दीन ने पुलिस थाने मे पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी | शव पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दि , पहले ग्राम निवासी शेख ललन को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उससे कोई खास जानकारी नहीं मिली, इसके बाद गुप्त नंबर से पुलिस को सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस को सलाउद्दीन तक पहुंचना संभव हुवा | पूर्व डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आरोपी सलाउद्दीन पिछले एक वर्ष से आलिया बीबी के साथ संबंध में था, आलिया बीबी उसे ब्लैकमेल कर रही थी, ब्लैकमेलिंग से छुटकारा पाने के लियें उसने 16 अगस्त को उसे बुलाकर कटारी से हत्या की और शव को पत्थर बांधकर कुवें में फेंक दिया | पुलिस ने उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल किये गये हथियार, 18 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद कियें हैं | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में रख कर आगे की जांच पड़ताल मे लगी हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!