Loading latest news...

जितेंद्र तिवारी ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, गीता मिठाइयां और फुटबाल का किया गया वितरण

जितेंद्र तिवारी ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, गीता मिठाइयां और फुटबाल का किया गया वितरण

PM BHARAT NEWS : जो है सच
पांडवेश्वर: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिन के शुभ अवसर पर पाण्डेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बनग्राम बाजार गुगला अंचल में लोगों के बीच मिठाई एवं बच्चों को फूटबॉल वितरण किया गया |

दरअसल पूरे देश और राज्य में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, तों वहीं इसी कड़ी को जोड़ते हुवे पश्चिम बर्दवान जिले के पांडवेश्वर चेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, आयोजन मे कई कार्यकर्ता समेत पूर्व विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी मौजूद रहे |

बहुला बाजार में पांडवेश्वर भाजपा मंडल-2 के अध्यक्ष बेनुधर मंडल की पहल पर मिठाई और गीता का वितरण किया गया, इस अवसर पर पूर्व विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे |

कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और सड़कों से गुजरने वाले लोगों को तथा बहुला बाजार की दुकानों में मिठाईया बांटी, साथ ही सीएल जामबाद क्षेत्र में घर-घर जाकर गीता का वितरण किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!