Loading latest news...

TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पितृ पक्ष में ही कर दिया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, BJP बोली हिंदू आस्था से कर रहीं खिलवाड़

TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पितृ पक्ष में ही कर दिया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, BJP बोली हिंदू आस्था से कर रहीं खिलवाड़

PM BHARAT NEWS :जो है सच
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल राज्य के कई जिलों में प्रातः से हो रही वर्षा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पितृ पक्ष के अंतिम दिन मे ही कोलकाता के तीन दुर्गा पूजा पंडालों कि उद्घाटन के साथ शारदीय उत्सव की शुरुआत कर दी |

TMC सुप्रीमो ने इस वर्ष सबसे पहले उत्तर कोलकाता में स्थित हाथीबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, इसके बाद उन्होंने उत्तर कोलकाता के प्रमुख पूजा आयोजकों में शामिल ताला प्रत्यय और इसके बाद लेकटाउन में प्रसिद्ध श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया | पहले दिन मुख्यमंत्री ने कुल तीन पूजा पंडालों का उद्घाटन किया | ताला प्रत्यय के पूजा आयोजन का इस बार शताब्दी वर्ष है |

मुख्यमंत्री ममता ने लिखे गीत…..
शताब्दी वर्ष पर इस पूजा समिति के लियें मुख्यमंत्री ने भाव गीत (थीम सांग) भी लिखे हैं और पंडाल की थीम का भी नाम- बीज आंगन उन्होंने ही रखा है | इस अवसर पर ममता बनर्जी ने कहा कि रविवार को महालया पर तर्पण के माध्यम से मां दुर्गा पूजा के दौरान सभी प्रकार की वर्षा, गरज और वज्रपात के विरुद्ध प्रकाश का संदेश लेकर आएंगी |

महालया से देवी पक्ष की शुरुआत से पहले पितृ पक्ष में ही दुर्गा पूजा के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं केवल पंडाल का उद्घाटन करने आई हूं | मैं महालया से पहले मां की मूर्ति का उद्घाटन नहीं करतीं | आज मैंने किसी भी मूर्ति का उद्घाटन नहीं किया है |

दुर्गोत्सव की मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनायें…..
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को दुर्गोत्सव की शुभकामनायें देते हुवें कहा कि बंगाल के लोगों को दुर्गा पूजा का सालभर इंतजार रहता है, यह उत्सव राज्य में कई लोगों के लियें रोजगार के अवसर व आय बढ़ाने का भी एक प्रमुख जरिया है | मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गोत्सव भले ही कुछ दिनों का होता है, लेकिन इसकी तैयारियां लगभग पूरे वर्ष भर होती है, दुर्गापूजा पर हजारों लोगों की आजीविका भी निर्भर है, इसलियें राज्य सरकार इस उत्सव को बढ़ावा देने के लियें हरसंभव प्रयास कर रही है |

ममता की अपील- वर्षा में न भीगें…..
मौसम विभाग द्वारा पूजा के दौरान इस बार भारी बारिश की भविष्यवाणी पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि बारिश में बिल्कुल भी न भीगें | भयंकर फ्लू है, अगर आप इस बारिश में भींग गयें तो कुछ दिनों तक पूजा का आनंद नहीं ले पाएंगे | ममता ने कहा कि बारिश में आप सभी को छाता लेकर बाहर निकलना चाहियें हम प्रार्थना करते हैं कि पूजा के कुछ दिन सभी लोग अच्छे से बितायें |

पितृ पक्ष में पूजा पंडालों उद्घाटन पर सुवेंदु ने उठाए सवाल…..
दरअसल मुख्यमंत्री द्वारा पितृ पक्ष में दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन किया गया | जिसपर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने सवाल उठाते हुवें निशाना साधा और उन्होंने आरोप लगाया कि ममता हिंदू आस्था से खिलवाड़ कर रही हैं | यह हिंदू आस्था पर आघात है | सुवेंदु ने कहा कि मुस्लिमों को खुश करने के लियें ममता ऐसा कर रही है | ममता अगले कुछ दिनों तक कोलकाता व विभिन्न जिलों में इस बार करीब 1,000 पूजा पंडालों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगी |

ममता ने पहले भी पितृ पक्ष में कर चुकी हैं उद्घाटन…..
दरअसल ममता ने कुछ साल पहले भी पितृ पक्ष में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया था, जिसको लेकर मुख्य विपक्षी भाजपा ने सवाल उठाया था | पिछले साल मुख्यमंत्री ने महालया से दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन की शुरुआत की थीं | महालया से ही देवी पक्ष की शुरुआत होती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!