खास काजोरा,आसनसोल, चितरंजन, रांची और नाला मे पंडाल :भव्य दुर्गा पूजा पंडालों कि तैयारी
pm bharat news : जो है सच
1…….
आसनसोल: रचनात्मकता और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने दुर्गा पूजा के उत्सव का स्वागत किया, इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक भवन में स्थापित स्क्रैप आर्ट मॉडलों को कर्मचारियों द्वारा सावधानीपूर्वक पुनर्जीवित किया गया और जीवंत रंगों व पारंपरिक रूपांकनों से सजाया गया, जिससे परिसर में सांस्कृतिक भव्यता और उत्सव का माहौल बढ़ा,

स्क्रैप आर्ट: अपशिष्ट से आश्चर्य…..
नट, बोल्ट, स्क्रैप लोहा और अप्रयुक्त रेलवे स्पेयर पार्ट्स से तैयार ये कलात्मक स्थापनाएं “अपशिष्ट से आश्चर्य ” अवधारणा को मूर्त रूप देती हैं | यह पहल न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है | यह रेलवे कर्मियों की कलात्मक प्रतिभा और सामुदायिक जुड़ाव का उत्कृष्ट उदाहरण है |

2……….
चितरंजन :रेलनगरी चित्तरंजन का माहौल इन दिनों दुर्गोत्सव की तैयारी में रंगा हुआ है। इस बार एरिया-2 एस.पी. नॉर्थ पूजा कमेटी अपने दुर्गा पूजा के 74 वें वर्ष का भव्य आयोजन कर रही है। यहां चित्तरंजन का दूसरा सबसे बड़ा मेला भी सजता है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और दर्शक उमड़ते हैं। इस वर्ष समिति ने पंडाल की थीम “बुद्ध पंडाल” तय की है, जिसका उद्देश्य शांति और सद्भाव का संदेश समाज तक पहुंचाना है। पंडाल में गौतम बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों को कलात्मक अंदाज में चित्रित किया जाएगा। फ्लेक्स और रबर पैड से तैयार किए जा रहे इस पंडाल का दृश्य मनमोहक होगा। समिति के सेक्रेटरी अनीश कुमार और सैकत दास ने जानकारी दी कि इस बार पूजा का कुल बजट 7 लाख रुपये रखा गया है।

इसमें से पंडाल निर्माण पर 4 लाख, लाइट और साउंड सिस्टम पर ढाई लाख और प्रतिमा निर्माण पर 70 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आकर्षक सजावट और आधुनिक ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था से पंडाल और भी भव्य दिखाई देगा। पूजा के दौरान प्रतिदिन स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आयोजन में पारिवारिक और सांस्कृतिक माहौल जीवंत बना रहेगा। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा और मेले का आनंद ले सकें। पूजा-अर्चना की रस्में रवि पुरोहित के द्वारा संपन्न कराई जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और सदस्य लगातार जुटे हुए हैं |

3…….
रानीगंज : पूरे राज्य के साथ रानीगंज में भी दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं | रानीगंज की मशहूर कालीतला सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी इस बार अपनी दुर्गापूजा की 37वीं वर्षगांठ मना रही है | इस साल की पूजा का बजट पांच लाख रुपये है और मंडप की थीम ”ऑपरेशन सिंदूर” रखी गयी है | क्लब के संयुक्त सचिव अयन बनर्जी ने बताया कि हर साल यहां पूजा के दौरान थीम को एक दृश्य के माध्यम से दर्शाया जाता है |

4………
रांची :राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है | विभिन्न जगहों पर एक से बढ़कर एक भव्य पंडाल निर्माण कराया जा रहा है | कई जगहों पर इस साल आपको देश-विदेश के अलग-अलग मंदिरों का भव्य प्रारूप देखने को मिलेगा, वहीं कई जगहों पर थीम आधारित पूजा पंडाल भी बनाये जा रहे हैं. इस साल रांची में 150 करोड़ रुपये की लागत से मां का दरबार सजाया जा रहा है | इसमें पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण, लाइटिंग और अन्य खर्च शामिल है |
पंडालों पर खर्च हो रहे 60 करोड़ रुपये……
प्रशासन के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, रांची जिला दुर्गापूजा समिति से 135 से अधिक दुर्गापूजा समितियां जुड़ी हुई हैं | वहीं रांची जिले के ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र में 240 पूजा समितियां दुर्गोत्सव में भाग ले रही हैं | जिले में कुल 375 जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है | इन सभी के द्वारा पूजा पंडालों पर 60 करोड़ के करीब खर्च किये जायेंगे | वहीं मूर्ति निर्माण पर 20 करोड़, लाइटिंग पर 30 करोड़ और पूजा प्रबंधन पर 40 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है | पूरे रांची जिले में करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है |

5…….
नाला: सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नेताजी स्टेडियम में आयोजित दुर्गापूजा की तैयारी अंतिम चरण में है | दुर्गापूजा भव्यता के साथ मनाने के लिए कारीगरों के द्वारा पंडाल निर्माण जोर-शोर से चल रहा है | कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह पूजा 25 साल से जन सहयोग से युवाओं के द्वारा की जा रही है | बताया कि पूजा कमेटी में 100 से अधिक सदस्य और व्यक्तिगत सहयोग से पूजा की जाती है | महाषष्ठी के दिन से श्रद्धालुओं के लिए मंडप का पट खोल दिया जायेगा |

स्थानीय पंडाल कारीगरों के द्वारा आडिशा के किसी मंदिर के तर्ज पर 80 फीट लंबा एवं 80 फीट चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है | बताया जाता है कि नाला प्रखंड में वैष्णवी पूजा का विधान है. पूजा शांति पूर्वक करने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का असुविधा नहीं हो इसके लिए मैदान के आसपास सफाई किया जा रहा है | कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बंगाल के शिल्पियों के द्वारा भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है | वे आधुनिक लाइटो एवं मूर्तियों को स्थापित करने में व्यस्त हैं | बताया कि इस साल पूजा का 25वां साल है | प्रत्येक वर्ष अलग अलग थीम पर पंडाल निर्माण व आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाती है. इस कारण लोगों का आकर्षण इस पूजा पंडाल के प्रति रहता है. पूजा मंडप से नाला बाजार तक माइक से प्रसारण किया जाता है |

6…….
खासकाजोंरा :खास काजोंरा कोलियरी मे भी प्रसिध्द पंडालों मे एक पंडाल का मान्यता प्राप्त है जो कि प्रत्येक वर्ष नये नये ढांचाओ मे पंडाल कि रूप रेखा सजाई जाती है |
वे आधुनिक लाइटो एवं मूर्तियों को स्थापित करने में विख्यात हैं | बताया जा रहा है कि इस साल पूजा का 46वां साल है | खास काजोरा पंडाल
रंगीन कपड़ों कि ढांचा से सुसज्जित कि गई है | पंडाल काल्पनिक रूप मे सजाई गई है | जानकारों का कहना है कि पंडाल कि लागत 13लाख रुपये कि है | दिनेश प्रसाद सिन्हा, मनोज नोनिया और रंजीत भुइयां पंडाल कमेटी सदस्य है |
