Loading latest news...

मुख्यमंत्री योगी ने कि बैठक :वीडियो कान्फ्रेंस से हुई ,उपस्थित रहे एडिजी आईजी समेत अन्य अधिकारी, कईआदेश दिये गये

मुख्यमंत्री योगी ने कि बैठक :वीडियो कान्फ्रेंस से हुई ,उपस्थित रहे एडिजी आईजी समेत अन्य अधिकारी

पी एम भारत न्यूज़ ;जो है सच…
मुख्यमंत्री योगी ने जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, एडिजी, आईजी, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की | मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे “उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो” में भारी भीड़ है और विदेशी खरीदारों की मौजूदगी है, इसलियें जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे | सप्ताहांत में सम्भावित भारी भीड़ को देखते हुवें कहीं भी ट्रैफिक जाम न हो और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जायें |

प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी | पर्व-त्योहारों के अवसर पर कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने के कुत्सित प्रयासों पर सख्त कार्रवाई होगी | ‘दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है’ उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि वे दोबारा कभी ऐसी गलती के बारे में सोच भी न सकें, सख्त कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करें, यही समय है अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की कार्रवाई करते हुवें हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना UP Govt की सर्वोच्च प्राथमिकता है |

हाल ही में जनपद कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, सम्भल, आगरा और बरेली में आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाएयें सामने आई हैं, यह घटनाएयें प्रदेश का माहौल खराब करने की सुनियोजित साजिश है, जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा | ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जायें, आयोजकों और मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी सम्पत्ति तक की जांच हो | इन जुलूसों में शामिल एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहियें, वीडियो फुटेज खंगालें, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करें और हर एक उपद्रवी पर सख्त कार्रवाई करें |

शारदीय नवरात्रि से मिशन शक्ति 5.0 प्रारंभ हो चुका है | गरबा-डांडिया जैसे आयोजनों में बहरूपिये, अराजकतत्वों की घुसपैठ रोकी जायें, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और अपराधियों को सजा दिलाने के लियें प्रभावी पैरवी की जायें, छेड़खानी, चेन स्नैचिंग, एसिड अटैक जैसी घटनाओं पर न केवल थाने और चौकी की जवाबदेही तय होगी बल्कि PRV की भूमिका भी जांची जाएगी |दशहरे के बाद जोनल ADG इसकी थानावार समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें |

सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती और प्रयागराज आदि जनपदों में ड्रोन के जरिए रेकी व चोरी की अफवाह फैल रही है | अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तारी हो और पुलिस लगातार गश्त करे, चौकीदारों की सक्रियता बढ़ाई जायें ताकि गलत सूचनाओं से जनता आतंकित न हो | सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम के लियें कड़ी मॉनिटरिंग की जायें | जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर भी सख्ती की जा, शासन के स्पष्ट आदेशों का अक्षरशः पालन कराया जायें | पर्व एवं त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय | प्रतिमायें सुरक्षित सीमा से अधिक ऊंची न हों और नदियों में जलस्तर अधिक होने के कारण विसर्जन स्थल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जायें |

दुर्गा पूजा समितियों से संवाद कर विसर्जन व्यवस्था को सुरक्षित बनायें और रावण दहन कार्यक्रम सुरक्षा मानकों के अनुरूप सम्पन्न करायें, गो-तस्करी और बूचड़खानों पर कठोर कार्रवाई की जानि चाहिये, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक औचक निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि बूचड़खाने मानक के अनुरूप ही संचालित हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!