बरेली हिंसा ‘”I ❤ MIHAMMAD”‘ पोस्टर विवाद पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, परमिशन नहीं ….
पी एम न्यूज़ भारत : जो है सच
बरेली: बरेली में जुमे की नमाज के बाद हंगामा शुरू हो गया | यहां ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे थे | इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई | हालात पर काबू पाने के लियें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा | दरअसल (आईएमसी) प्रमुख मौलान तौकीर रजा ने प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसके बाद पुलिस-प्रशासन पहले से सावधान थी |

क्यों कि पुलिस ने लाठीचार्ज ……
दरअसल, जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्ट विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतर आयें,जिससे माहौल बिगड़ गया | पुलिस जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ में शामिल लोगो ने नहीं माना और जबरन प्रदर्शनकारी बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस को मजबूरन बल प्रयोग करना पड़ा |

पुलिस पर की गई फायरिंग और पथराव…..
घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज जुमे की नमाज थी और इसे लेकर पहले ही धार्मिक अनुयायियों से बात की जा रही थी कि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करें |इसका परिणाम हुआ कि 90-95 प्रतिशत लोग नमाज पढ़कर चले गयें, इस बीच कुछ असामाजिक तत्व आयें जिन्होंने पथराव और फायरिंग शुरू की |

पुलिस ने इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की है, जिसके आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है | इस घटना में पुलिस के 10 कर्मी घायल हुवें हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है | पुलिस ने बताया कि अपराधी पहले से की गई तैयारी के तहत इकट्ठा हुवें और पथराव और फायरिंग की, लोगों की पहचान की जा रही है, इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |

बरेली हिंसा का मास्टर माइंड कौन….
दरअसल, कानपुर में हुई एफआईआर को लेकर एक हफ्ता पहले तौकीर रजा ने घर पर पीसी की थी कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है | कल तौकीर रजा ने कहा था कि जुमे की नमाज के बाद लोगों के साथ प्रसाशन को ज्ञापन दिया जाएगा | लेकिन प्रसाशन ने इसकी परमिशन नहीं दी

इसके बाद कल रात तौकीर की संस्था IMC से लेटर आया कि अब तौकीर रजा अकेले प्रशासन को लेटर देंगे | लोग नमाज पढ़कर सीधा घर जायें |

इसके बाद आज सुबह तौकीर ने दोबारा से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डाला जो कि लोगों ने इसे देखा | इस वीडियो में तौकीर रजा ने कहा कि जो लेटर आया है वो गलत है, अपनी मांगों को लेकर जो पहले से तय प्रोग्राम है वैसा ही रहेगा |

इसके बाद आज नमाज के बाद लोगों ने धीरे-धीरे बरेली के कोरलाम मस्जिद पर आना शुरू किया और नारेबाजी करने लगे, कोरलाम के अलावा एक दो और जगह में लाठीचार्ज की खबर है |
