Loading latest news...

पश्चिम बंगाल घटना: हाथ मरोड़ा, गले पर मुक्का मारा, रेप करने की धमकी, होमगार्ड ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज कि महिला जूनियर डॉक्टर पर

पश्चिम बंगाल घटना: हाथ मरोड़ा, गले पर मुक्का मारा, रेप करने की धमकी, होमगार्ड ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज कि महिला जूनियर डॉक्टर पर

pm bharat news ;जो है सच
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के उलुबेड़िया सरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार को घटना को अंजाम दिया गया | उलुबेड़िया सरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार शाम को एक महिला जूनियर डॉक्टर पर ट्रैफिक होमगार्ड ने हमला कर दिया, पुलिस सूत्रों के अनुसार, उलुबेड़िया ट्रैफिक गार्ड का होमगार्ड शेख बाबूलाल (35)वर्ष अपनी एक महिला रिश्तेदार को अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में लेकर आया था | उसके साथ 10 से 12 लोग और भी थे, उस समय वार्ड में एक महिला जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर थीं |

आरोप है कि डॉक्टर द्वारा उसके रिश्तेदार की जांच करने के बाद वह और उसका समूह आक्रामक हो गया | आरोपी ने खुदको पुलिस अधिकारी बताया और महिला डॉक्टर से गाली-गलौज की, उसने डॉक्टर का हाथ मरोड़ दिया, गले पर मुक्का मारा और धमकी दी कि अगर वह बाहर निकली तो उसके साथ बलात्कार किया जाएगा |

होमगार्ड महिला जूनियर डॉक्टर पर किया हमला…
इस घटना से डॉक्टर बुरी तरह डर गईं, घटना स्थल पर मौजूद नर्स और वार्ड अटेंडेंट्स ने आकर डॉक्टर को छुड़ायें | उसके उपरांत डॉक्टर रोते हुवें घटना की जानकारी दी और रात में उलुबेड़िया थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई |

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि घटना के समय वार्ड के आसपास कोई सुरक्षा सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे अपराधियों को हमला करने में आसानी हुई | पुलिस घटना की जांच मे लग गई है | शुरुआती जांच में होमगार्ड और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लियें हिरासत में लिया गया | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दि है ,

वहीं, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुबिमल पाल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है | बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज दोनों आरोपियों को उलुबेड़िया कोर्ट में पेश किया जाएगा |

✍—- समाप्त —-✍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!