Loading latest news...

जुआरीयों के साथ पुलिस कि मुटभेड़, पथराव कर दरोगा की फूंक दी बाइक; फोर्स ने कि तैनात

जुआरीयों के साथ पुलिस कि मुटभेड़, पथराव कर दरोगा की फूंक दी बाइक; फोर्स ने कि तैनात

Pm Bharat News :जो है सच

उत्तर प्रदेश :उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जुआरीयों ने पुलिस से भिड़ गयें | जुआरियों ने पुलिस कर्मियों से हाथा पाई किये, तों वहीं दूसरी तरफ एक दरोगा के बाइक आंग मे फूंक दिये | लगभग छौ जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा और हिरासत में लिया है | गांव के अंतर्गत फोर्स कि तैनाती कर दी गई है |

दरअसल उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बिहड़ा गांव (मिर्जामुराद) में सोमवार देर रात जुआरियों के आपसी विवाद की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद कि पुलिस विवादित स्थान पर पहुंची, जिसपर मिर्जामुराद पुलिस पर जुआरियों ने हमला कर दिया गया |जुआरियों ने पुलिस कर्मियों से हाथा पाई की और एक दरोगा की बाइक आंग मे फूंक दिये,और आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है | गांव में फोर्स तैनात है | गांव में जुआ खेलने के दौरान हुवें विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी जुआरी उलझ गयें |

इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गयें | बिहड़ा गांव में दो पक्षों के बीच जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया था | सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी | तभी कुछ मनबढ़ लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिया और उपनिरीक्षक कौशल किशोर की बाइक में आग लगा दी | घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो थानों की अतिरिक्त फोर्स पहुंची और हालात को नियंत्रित किया गया | पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है | ACP अजय श्रीवास्तव ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है | चार की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य की तलाश में दबिश जारी है | इधर मिर्जामुराद थाना प्रभारी की तहरीर पर 15 नामजद सहित कई अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!