Loading latest news...

खेसारी, तेजस्वी, 13 मंत्री और 2 डिप्टी CM, किसका पलड़ा भारी……,बिहार के सियासत मे हलचल

खेसारी, तेजस्वी, 13 मंत्री और 2 डिप्टी CM, किसका पलड़ा भारी……,बिहार के सियासत मे हलचल

PM BHARAT NEWS; जो है सच
बिहार :बिहार की सियासत मे सबसे बड़ा महाकुंभ आज शुरूआत हो गई  है | दरअसल बिहार राज्य के 18 जिलों मे 121 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव कि पहला चरण का मतदान हो रहा है |  इस चुनाव में NDA और विपक्षी महागठबंधन के बीच सीधी तीखी टक्कर है, लेकिन मैदान में जनसुराज और कई छोटे दल भी बाजी बदलने की कोशिश में हैं |
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाला जा रहा हैं, यह चरण बिहार की राजनीति मे उथल पुथल लाने वाला सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि इसमें दो उप मुख्यमंत्री, 13 मंत्री, विपक्ष के सीएम फेस तेजस्वी यादव, उनके भाई तेज प्रताप यादव और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे चेहरे मैदान में हैं |

बता दे कि पहले फेज के 10 सबसे अहम बिंदु पर……

1. पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिनमें 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लियें  आरक्षित हैं | इस चरण में 1,314 उम्मीदवार मैदान में खड़े  हैं, जिनका फैसला 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे, इनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलायें और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं | पहली बार वोट देने वाले युवाओं की संख्या 7 लाख 37 हजार 765 है |

2. इस चुनाव में NDA और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है, आज जिन 121 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें BJP- 48, JDU- 57, LJP- (रामविलास) 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 सीटों पर मैदान में है, वहीं महागठबंधन की बात करें तो RJD 73, कांग्रेस 24, भाकपा (माले) 14, सीपीआई 3, सीपीआई (एम) 5, वीआईपी 5 और आईआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है | प्रशांत किशोर का जनसुराज 119 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर तीसरा मोर्चा बनने की प्रयास में है |

3. इस चरण में एनडीए सरकार के 15 मंत्रियों में से 13 मैदान में हैं. दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा अपनी-अपनी सीटों तरापुर और लखीसराय से चुनाव लड़ रहे हैं | जेडीयू के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी (सरायरंजन) और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (भोर) भी इसी चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं |

4. इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव भी इस चरण में राघोपुर से मैदान में बाजी मारने कि प्रयास मे हैं, जहां उनके सामने बीजेपी के सतीश कुमार हैं | वही सतीश कुमार, जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था | राघोपुर आरजेडी परिवार की परंपरागत सीट है, इसलियें यह मुकाबला तेजस्वी के लियें प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है |

5. तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव इस बार अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर वैशाली की महुआ सीट से मैदान में हैं | आरजेडी से निष्कासन के बाद यह चुनाव उनकी राजनीतिक वापसी कि  बड़ा अवसर है |

6. इस बीच मोकामा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है | यहां जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह और डॉन सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी की तरफ से आमने-सामने हैं | दोनों भूमिहार समुदाय से आते हैं और इस सीट की टक्कर जातीय समीकरण से ज्यादा व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की मानी जा रही है | अनंत सिंह हाल ही में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार कियें गये थे |

7. पहले चरण में चुनावी मैदान में ग्लैमर का तड़का भी है | लोकगायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी के टिकट पर अलीनगर से चुनाव लड़ रही हैं और वह इस चरण की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं, मात्र 25 वर्ष की |  दूसरी तरफ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा से आरजेडी प्रत्याशी हैं, जबकि गायक रितेश पांडेय जनसुराज के टिकट पर कारगहर से चुनावी मैदान में हैं |

8. इस चरण में तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों की साख भी दांव पर है | जेडीयू के उमेश सिंह कुशवाहा महनार से, रालोमो के मदन चौधरी पारू से और आईआईपी के अध्यक्ष आईपी गुप्ता सहरसा से चुनाव मैदान में हैं |

9. सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हरनौत से जेडीयू के हरिनारायण सिंह और सिवान से आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी हैं, दोनों 78 वर्ष के हैं | वहीं सबसे युवा चेहरा अलीनगर से बीजेपी की मैथिली ठाकुर हैं |

10. पहले चरण का मतदान इसलियें   भी अहम है क्योंकि इसमें एनडीए के 13 मंत्रियों की साख, तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा, तेज प्रताप की नई पार्टी की साख, जनसुराज की जमीन और ग्लैमर से भरपूर उम्मीदवारों की परीक्षा एक साथ हो रही है | बिहार की 3.75 करोड़ जनता आज यह तय करेगी कि सत्ता की अगली CM चेहरा क्या है, सभी दलों मे उमंग भरी हुई है |

< समाप्त >

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!