Loading latest news...

जमुरिया अंतर्गत डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल ने मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस

डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल (DIHRC), ने मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस
जमुरिया : डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर जमुरिया अंतर्गत वोगरा के मालोति पारा (जोबा) मे विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया |

कार्यक्रम को रोबिन कोरा के माध्यम और अध्यक्षता मे विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया | कार्यक्र कि शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ डि के साव, डायरेक्टर लखेन्द्रा कुमार साव, राष्ट्रीय लोक कल्याण उप संरक्षण रोबिन कोरा, राष्ट्रीय महिला

संरक्षण सरोज देवी और राज्य अध्यक्ष पश्चिम बंगाल तापस घोष तथा श्रीपुर पुलिस स्टेशन (फाड़ी) के थाना अध्यक्ष श्री मिराज अंसारी द्वारा द्विप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गान के साथ किया गया | सभी अधिकारियों को माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ देकर मंच पर स्वागत किया गया |

डॉ॰ डि के साव ने “भारत माता कि जय” कि गूंज के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहे कि आज आपसी रंजस और छोटे बड़े जातीयता के कारण लोग एक जुट नहीं हो पा रहे है जिसके कारण समाज और भारत टुकड़े मे बंटी हुई है, आज तमाम लोगो को हिन्दू -मुस्लिम -सीख -ईसाई व अन्य भेद भाव को भुला कर एकजुट होने कि आवश्यकता है |

साथ ही साथ अपने बच्चों बच्चियों को काम काज से हटा कर पढ़ाने मे लगाना चाहिये जिससे बच्चे बच्चियां शिक्षित होकर समाज मे सम्मान करना सीख सके और कोई कलेक्टर, कोई शिक्षक, तों कोई पायलेट तों कोई डॉक्टर इंजिनियर बन सके | अध्यक्ष ने कहा जमुरिया क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी समस्या मुकदमा व अन्य शिकायतों के लिये रोबिन कोरा से सम्पर्क

करने कि हिदायत दि गई | संगठन द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य मे ठंड से बचाव हेतु लाचार व बेवस 500 लोगो मे कम्बल वितरण किया गया, साथ ही साथ कम्बल लेने वाले लोगो और संगठन के तमाम साथियों तथा अधिकारियों को भोजन भी करवाई गई |

कार्यक्रम मे उपस्थित रहे डॉ॰ डि के साव, लखेन्द्र कुमार साव, रबिन कोरा, सरोज देवी, तापस घोष, मदन सिंह, कमलेश नोनिया, शेषनाथ सिंह, पप्पू साव, विनोद सिंह, देबोब्रतो चटर्जी, रिया दत्ता, पूनम देवी, पिंटू कुमार नोनिया, खुर्शीद मिया, अंतू धांगर, नागेंद्र कुमार, गणेश बाउरी, निज्जामुदिन मियां, मृत्युंजय मिश्रा, बिबेन कोरा, श्याम मुर्मू , गोबिन्द राम, शंकर प्रसाद व अन्य सदस्यगण इत्यादि |

                                   *|| समाप्त ||*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!