खास काजोरा कोलियरी क्षेत्र के भू धंसना से फिर फैली लोगो मे दहशत
Pm bharat news
अण्डाल : अंडाल थाना और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के काजोडा अंतर्गत खास काजोड़ा कोलीयरी इलाके में एक बार पुनः भू -धंसान की घटना से इलाके में भारी हडकंप मच गया है | दरअसल यह घटना गुरवार को खास काजोड़ा 10/11 नंबर कोलीयरी के राजेश नामक सब्जी किसान के बगल मे हुई है | घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है | घटना दिन मे हुई इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुवा है | सूचना मिलते ही ECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल को फेंसिंग (घेराबंदी) करबा दी गई है | हालांकि आम जनता डरे हुवें हैं और शेब के स्थाई समाधान व सुरक्षा की मांग कर रहे हैं |

स्थानीय निवासी ने कहा कि आज सुबह कोलियरी के पीछे मैदान में बड़े आकार में भू-धंसान हुई है | जहां आस-पास खेत हैं | वे लोग खेती करने यहां आते है | प्रभावित स्थल से कुछ दूर घनी आबादी वाला क्षेत्र है | भू धंसान होने से लोग आतंकित हैं | घटना को लेकर स्थानीय निवासियों और श्रमिको व संगठनों में नाराजगी देखने को मिली | खास काजोंड़ा के स्थानीय लोगो व काजोडा पंचायत संचालक सदस्य पदीप कुमार पोद्दार ने ECL अधिकारियों के ‘मिस-मैनेजमेंट’ को जिम्मेदार ठहराया है | पोद्दार ने आरोप लगाया कि उत्पादन के बाद बालू पैकिंग सही ढंग से नहीं किये जाने के कारण ख़ास काजोड़ा कोलियरी इलाके में धंसान की घटनायें आये दिन हो रही है | मार्च माह में इसी इलाके में बड़े पैमाने पर धंसान हुई थी |

