शत्रुघ्न सिन्हा ने बांग्लादेश कि हालात पर जताई गंभीर चिंता, जिले कि विकास पर अहम बैठक
PM BHARAT NEWS: जों है सच

पश्चिम बर्धमान; पश्चिम बर्धमान जिले के विकास और विभिन्न प्रशासनिक परियोजनाओं सम्बंधित समस्याओं की समीक्षा के लियें दुर्गापुर मे “उप-मंडल अधिकारी” (SDO) कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई | बैठक के अंतर्गत जिले के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा कि गई | इस दरम्यान बैठक में मुख्य रूप से जिला के जिला दण्डाधिकारी (DM) पन्नाबलम एस, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, TMC राज्य मंत्री प्रदीप मजूमदार, TMC विधायक हरेराम सिंह, TMC विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद (ADDA) के चेयरमैन कवि दत्ता, दुर्गापुर नगर निगम की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी और अनुमंडल शासक सुमन विश्वास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे |

प्रशासनिक बैठक को जिले के आगामी विकास कार्यों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है | तों वहीं तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों पर अपनी गंभीर संवेदना जाहिर करते हुवे कहा कि “कहीं भी हिंसा की घटना घटती है तो बहुत दुख होता है” | हमें यह समझना होगा कि बांग्लादेश का आंदोलन वहां का आंतरिक मामला है, यह हमारे मुल्क का मामला नहीं है | लेकिन एक पड़ोसी देश होने के नाते हम संवेदना और दुख प्रकट कर सकते हैं | हम दुआ करते हैं कि वहां जल्द से जल्द शांति बहाल स्थापित हो |
