उत्तर प्रदेश फिर हुवा कत्ल का सिलसिला, घंटों फोन पर बात करते थे सविता और सतीश… इस बात से नाराज प्रेमी ने पत्नी के सामने किया पति शिव का कत्ल
Pm Bharat News :जों है सच
उत्तर प्रदेश : लखनऊ पारा के डिप्टी खेड़ा में शनिवार देर रात अवैध संबंध का विरोध करने पर पड़ोसी ने राजगीर मिस्त्री 32 वर्षीय शिव प्रकाश रावत को उनकी पत्नी के सामने लोहे की शरिया से पीट-पीटकर मार डाला |

शिव प्रकाश के पिता शिवदीन की तहरीर पर मृतक की पत्नी, उसकी बहन और प्रेमी के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है | पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है | मलिहाबाद के भदेसरमऊ गांव निवासी शिवदीन ने जानकारी दि कि उनका बेटा शिव प्रकाश रावत अपनी पत्नी सविता और दो बेटों 19 वर्षीय नीतीश और 4 वर्षीय रौनक के साथ हैदर कैनाल नाला के पास रहता था |

शनिवार रात एक बजे करीब सौ मीटर दूर रहने वाला ऑटो चालक सतीश गौतम शिव प्रकाश के घर के बाहर गालिया देते हुवे पहुंचा, जिसपर गालियों और शोर गुल सुनकर शिव प्रकाश बाहर आया तभी आरोपी ने उस पर लोहे की शरिया से हमला कर दिया और लहूलुहान होने पर शिव प्रकाश के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुवें कुछ दूर ले गया | इसके बाद सविता के सामने ही आरोपी ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दिया |

शिवदीन का आरोप है कि सतीश गौतम के सविता से लंबे समय से अवैध संबंध थे | शिव प्रकाश को इसकी जानकारी हो गई थी और वह लगातार विरोध कर रहा था | जुलाई में उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, जिसपर पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में चालान भी किया था | आरोप कि सतीश से तभी से शिव प्रकाश से रंजिश माना जा रहा था | आरोपियों ने साजिश के तहत मिलकर शिव प्रकाश की हत्या की है |

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सविता कि मोबाइल फोन खंगाला गया है और छानबीन में सामने आया है कि सविता और सतीश घंटों फोन पर बात करते थे | कॉल डिटेल रिकॉर्ड में कई अहम सबूत मिले हैं | शनिवार शाम को 6 बजे भी आरोपी से सविता की फोन पर बातचीत हुई थी | आरोपी व्हाट्सएप कॉल पर बात करता था | पति के विरोध के बाद सविता ने सतीश से बात कर हत्या की योजना बनाई थी | सविता, उसकी बहन कविता और सतीश गौतम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है | इस घटना के मामले मे सविता और सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है | हत्या में इस्तेमाल लोहे की शरिया भी बरामद कर ली गई है | आगे पुलिस कविता की भूमिकाओ की गतिविधि पर जांच कर रही है |
