Loading latest news...

डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल ने किया कम्बल मिष्ठान का वितरण ; सदस्यों को सौंपा गया सदस्यता कार्ड

डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल ने किया कम्बल मिष्ठान का वितरण ; सदस्यों को सौंपा गया सदस्यता कार्ड

Pm Bharat News:जों है सच


काजोंड़ा :
काजोंड़ा ग्राम के डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल ने किया कम्बल का वितरण | दरअसल ह्यूमन राइट्स संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष ठण्ड से बचाव के लिये बेवस लोगो मे कम्बल वितरण किया जाता रहा है इस वर्ष भी संगठन द्वारा कम्वल वितरण का निर्णय लिया गया |

शुक्रवार दोपहर DIHRC संगठन कार्यालय काजोंड़ा मे बैठक रखी गई थी, बैठक के माध्यम से अनेकों लाचारों मे कम्बल वितरण किया गया साथ ही साथ नये सदस्यों को ID CARD और सक्रिय सदस्यों का पदउन्नति कर पुनः ID CARD सौंपा

गया, साथ ही साथ सत्यता ईमानदारी और मानवीकता से मानव सेवा का संकल्प के साथ कार्य करने का निर्णय दिया गया | राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ डि के साव ने कहा कि संगठन द्वारा जों भी कार्य किया जाता है सिर्फ और सिर्फ मानव को

जागरूक और मदद करने के लिये, संगठन का कहीं भी निजी प्रलोभन नहीं है, ठण्ड से बचाव के लिये कम्बल वितरण किया जाता है दरअसल संगठन लोगो को अपने अधिकार के लिये जागरूक करना चाहती है |

कम्बल लेने वाले तमाम लोगो मे तथा संगठन के साथियों और अधिकारियों को मिष्ठान ग्रहण करवाया गया | कार्यक्रम मे उपस्थित रहे डॉ॰ डि के साव, मदन सिंह, शेषनाथ सिंह, पूनम देवी, बलिराम साव, पिंटू कुमार नोनिया, खुर्शीद मिया, अंतू धांगर, पप्पू ठाकुर, गणेश बाउरी, निज्जामुदिन मिया, गोबिन्द राम,  व अन्य सदस्यगण इत्यादि |


धन्यवाद
                   *< समाप्त >*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!