आसनसोल से होते हुवे दौड़ेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी
पीएम भारत न्यूज़ : जों है सच
आसनसोल; प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पूर्व रेलवे के आसनसोल स्टेशन होते हुवे दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किया जायेगा संचालन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को इन दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करने वाले है | शुक्रवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल रेल मंडल होते हुवे चलने वाली इन दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे |
दोनों ट्रेनों मे किफायती, सुरक्षित एवं आधुनिक लंबी दूरी की यात्रा के लियें उन्नत यात्री सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें क्षेत्रीय रेल संपर्क को सुदृढ़ करेंगी |इनमें से एक हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस तथा दूसरा सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है |
पूर्व रेलवे प्रशासन ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस एक नई पीढ़ी की ट्रेन है, जिसे किफायती, सुरक्षित एवं विश्वसनीय लंबी दूरी की यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है | यात्रियों की सुविधा, आराम और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लियें इन ट्रेनों में आधुनिक एवं अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं | दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की यात्रियों के नियमित सेवाओं के लियें बुकिंग खोल दी गई है |
हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रात 23:10 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 02:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी | वापसी में आनंद विहार–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार सुबह 05:15 बजे आनंद विहार से रवाना हो कर अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी | यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी | ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी |
वहीं, सियालदह–बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को शाम 19:30 बजे सियालदह से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे बनारस पहुंचेगी | वापसी में बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रात 22:10 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09:55 बजे सियालदह पहुंचेगी | यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी | इसमें भी सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी |
रेल प्रशासन के अनुसार, आसनसोल मंडल होकर चलने वाली इन दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से मंडल के प्रमुख स्टेशनों और बड़े शहरों के बीच रेल संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा यात्रियों को किफायती एवं आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा |
