सी आर पी एफ के जवान सड़क दुर्घटना मे हुई दुःखद मृत्यु

कैमूर : कैमूर जिले के चांद प्रखंड के भेलाडिह गांव के CRPF जवान महेश राम की टाटा (जमशेदपुर) में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई | दरअसल महेश राम अपने घर से ड्यूटी के लिये निकले थे, महेश राम अपने दायरे मे मोटर सायकील से जा रहे थे की अचानक जाते समय उनकी मोटर साइकिल को तेज रफ्तार मे आती ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए | सी आर पी एफ के जवान सड़क दुर्घटना मे हुई दुःखद मृत्यु
आनन फानन मे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महेश राम की जान नहीं बच सकी, उन्होंने अपना दम तोड़ दिया | भेलादिह गांव के ग्रामीणों और परिजनों मे गम का माहौल पसरा हुवा है | महेश राम के सव को सम्मान और श्रधा से भ्रमण कराते हुवे सी आर पी फ के जवानों ने अंतिम संस्कार विनम्र श्रद्धांजलि के साथ विदा किया |
