Loading latest news...

पटना होटल में सेक्स बाजार, एजेंट का काम था ग्राहक लाना, नावालिग लड़किया भी थी जिस्मफरोशी मे

पटना होटल में सेक्स बाजार, एजेंट का काम था ग्राहक लाना, नावालिग लड़किया भी थी जिस्मफरोशी मे

पटना : pm bharat news, पटना सेक्स रैकेट के गंदी खेलने वालों का भंडाफोड़ हुवा है | पटना के चिरैयाटांड़ स्थित कृष्णा होटल में दो महीनों से जिस्मफरोशी का यह गंदा धंधा धर्ले से चल रहा था | कंकड़बाग पुलिस को सूचना मिलते ही होटल में छापा मारे और होटल से देह व्यापार में झोंकी गई दो नाबालिग सहित छह लड़कियों को शिकंजे से बाहर कर लड़कियों को मुक्त कराया | बताया गया कि यें लड़कियां बिहार और यूपी के अलग-अलग शहरों की हैं |
इस मामले में कंकड़बाग पुलिस ने होटल के दो मैनेजर सुपौल निवासी चंदन कुमार और दनियावां के पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है |लड़कियों ने पुलिस को बताया कि रुपये कि लालच देकर होटल में उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था | पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल को छह महीना पहले लीज पर लिया गया था और दो महीने से होटल मे देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था |
होटल के मालिक और मैनेजर एजेंट की मदद से होटल में ग्राहको को बुलाया जाता था | बाद में लड़कियों को उनके पास भेजा जाता था |आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है | डीएसपी सदर-1 अभिनव ने बताया कि फिलहाल होटल का मालिक, एक मैनेजर और एजेंट फरार हैं | पुलिस उनकी सहित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और छापेमारी जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!