भाषा विवाद : तमिलनाडु में अब बंगाली बोलने पर पश्चिम बंगाल के 4 युवकों की पिटाई
चेन्नई :पीएम भारत न्यूज़, महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद की आग ने अब तमिलनाडु में भी जलने लगी है | राज्य के तिरुवल्लुर जिले में पश्चिम बंगाल के चार युवकों को पीटने का मामला सामने आया है | चार युवकों को बंगाली में बात करने पर पीटा गया है | दरअसल स्थानीय लोगो ने बंगाली भाषा में बात करते इन युवकों को बांग्लादेशी समझा और बेरहमी से पीट दिया | इस संबंध में पीड़ितों के परिवार ने मुर्शिदाबाद जिले में 17 जुलाई को पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है | शिकायत के अनुसार, सुजान शेख, उनके भाई मिलन शेख, साहिल शेख और बाबू शेख तीन हफ्ते पहले चेन्नई गयें थे | वहां वे निर्माण कार्य में लगे हुवे थे, जहां उनकी पिटाई की गई | घटना 15 जुलाई शाम की है, जब वे तिरुवल्लुर में थे |
सुजान के पिता द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया कि जब कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे नाम और पता पूछा और बांग्ला में बात करते सुना, तो उन्होंने उन्हें बांग्लादेशी समझकर लोहे की छड़ों और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया | इस हमले में चारों घायल हुवे जिसपर इन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज तिरुवल्लुर में प्राथमिक उपचार के बाद वे तुरंत मुर्शिदाबाद लौट आयें | पीड़ित सुजान और मिलन के पिता आशाबुल शेख ने बताया कि मेरे छोटे बेटे का हाथ टूट गया है, उसकी सर्जरी हुई है और वह अब भी नर्सिंग होम में भर्ती है | बड़े बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं और दोनों को कई हफ्तों तक बिस्तर पर रहना होगा |
मजदूरी भी नहीं मिली
घायल मिलन शेख ने बताया कि हम बहुत डरे हुवे थे, हम पहली बार चेन्नई काम करने गयें थे और मुझे मेरी 11 दिन की मजदूरी भी नहीं मिली | घर लौटने के लियें मैंने अपने पिता से 12 हजार रुपये मंगवायें है | पीड़ितों के परिवार ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है |
