Loading latest news...

काजोंड़ा मे मनाया गया डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल कि स्थापना दिवस: किया गया अधिकारियों का उत्कृष्टता सम्मान

डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने मनाया स्थापना दिवस: किया गया अधिकारियों का उत्कृष्टता सम्मान
”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
Pm Bharat News: जो है सच
काजोड़ा :डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल कि मनाई गई स्थापना दिवस | दरअसल प्रत्येक वर्ष (DIHRC) मानवाधिकार कि स्थापना दिवस मनाई जाती है, इस वर्ष भी 10 अक्टूबर 2025 को काजोंड़ा ग्राम के

मानवाधिकार कार्यालय मे डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल संगठन का 4 वा वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बड़े पैमाने मे स्थापना दिवस मनाया गया | संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰. डि. के. साव के आदेशानुसार श्री मदन सिंह जी के अध्यक्षता मे 4 वा स्थापना दिवस सफलता पूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |

तों वहीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे भारत के कोने कोने से तमाम जिला अधिकारी राष्ट्रीय अधिकारी और साथीगण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना योगदान दिये |

स्थापना दिवस के शुरुवाती दौर मे प्रथम गणपतिजी के प्रतिमा के समक्ष धूप व द्विप प्रज्वलित कर राष्ट्रीयगान के साथ शुरुआत किया गया, साथ ही साथ पदाधिकारियों को तिलक व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया |

संगठन के अधिकारीगण तापस घोष, मदन सिंह, कमलेश नोनिया, बलिराम साव, पप्पू साव, रूपेश कुमार, रॉबिन कोरा, विनोद सिंह मधुरिमा मित्र बनर्जी और (थर्ड जेंडर) रिया दत्ता सभी ने अपना अपना मत DIHRC मानवाधिकार कि स्थापना

दिवस पर अपने बातों को रखते हुवे मंच को शब्द मोहित कर रखे | तों वहीं संगठन के डाइरेक्टर श्री लखेन्द्र कुमार साव प्रत्येक मानव को अपने अधिकार के लिये उठ खड़े होने को कहे और संगठन को बढ़ावा देने के लिये सभी को आगे आने

को कहे | डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰.डि. के. साव ने मानवाधिकार के अर्थ को अपने शब्दों कि व्याख्या से अस्पष्ट किये, संगठन के साथियों को परिवार समाज तत्पश्चात देश को माला कि भांति

एक सूत्र मे बांधने तथा प्रेम और एकता मे बने रहने को कहा | अध्यक्ष ने कहा देश मे पूंजीवाद, दबंग और दलनीति द्वारा अपराध भ्रष्टाचार और मानव पर शोषण दिन प्रतिदिन किया बढ़ती जा रही है | अध्यक्ष ने कहा आप समाज मे मानव

संरक्षण के लिये आगे बढ़े संगठन आपके साथ है, यदि आप ईमानदारी से काम करते है तों डरने कि बात नहीं, मैं आपको आश्वासन देता हूँ कि अपराध करने वाले या आपका विरोध करने वाले को मैं कतई बक्स्नेवाला नहीं हूँ उन्हें दुबारा सर

उठाने से पहले रूह कांप जायेगी | आप सभी संगठन के साथ है तों संगठन आपके साथ है | यदि किसी भी प्रांत मे किसी भी प्रकार का पुरुष महिला या ट्राजेंडर पर शोषण होती है तों संगठन को लिखित शिकायत सौंपे, जिसपर संगठन द्वारा

निष्पक्ष न्याय दिलाया जायेगा, अध्यक्ष ने पूरे मंच को जैसे अपने शब्दों मे बांध रखे थे | संगठन द्वारा नये सदस्यों को सदस्यता ID CARD सौंपा गया, और समस्त साथियों को पद और कार्य के अनुकूल HUMAN RIGHTS EXCELLENCE PRIZE दिया गया |

**********समाप्त**********


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!