भाजपा और कॉंग्रेस लिस्ट जारी :बिहार में बीजेपी और कांग्रेस ने जारी की फाइनल लिस्ट, तेजस्वी यादव के खिलाफ किसे दिया टिकट, कॉंग्रेस 22 सीटों से लड़ेगी…
Pm_Bharat_News: जो है सच
बिहार :बिहार चुनाव के लियें बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी, राघोपुर सीट (Raghopur Assembly Constituency) से तेजस्वी यादव के खिलाफ बीजेपी ने सतीश कुमार यादव (Satish Kumar Yadav) को टिकट दिया है | तीसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नाम है, इस लिस्ट के साथ ही बीजेपी ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दियें | सतीश यादव ने 2010 में राघोपुर से राबड़ी देवी को हराया था | तब वो जेडीयू के प्रत्याशी थे |

तीसरी लिस्ट में किसे कहां से टिकट………
रामनगर से नंद किशोर राम
नरकटियागंज से संजय पांडेय
बगहा से राम सिंह
लौरिया से विनय बिहारी
नौतन से नारायण प्रसाद
चनपटिया से उमाकांत सिंह
हरिसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह
कोचाधमन से बीणा देवी
बायसी से विनोद यादव
राघोपुर से सतीश कुमार यादव
बिहपुर से कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती से मुरारी पासवान
रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह
मोहनिया से संगीता कुमारी
भभुआ से भरत बिंद
गोह से रणविजय सिंह

कल बीजेपी में शामिल हुए थे भरत बिंद…….
मोहनिया से बीजेपी प्रत्याशी बनीं संगीता कुमारी 2020 में आरजेडी से जीती थीं, पिछले साल नीतीश कुमार जब महागठबंधन से NDA में आयें थे तब इन्होंने भी पाला बदल लिया था | हरिसिद्धि से मंत्री कृष्ण नंदन पासवान को टिकट सीटिंग विधायक हैं | कल RJD से BJP में आयें भारत बिंद को भभुआ से उम्मीदवार बनाया गया है, 2020 में आरजेडी से जीते थे |

बुधवार को बीजेपी ने कुल 30 सीटों पर उतारे उम्मीदवार…….
तीसरी लिस्ट के साथ ही बुधवार को एक दिन में बीजेपी ने 30 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दियें, पहली लिस्ट में 71, दूसरी लिस्ट में 12 और तीसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की गई | दूसरी लिस्ट में मैथिली ठाकुर को अलीनगर से बीजेपी ने मैदान में उतारा गया | बीजेपी की एक और चर्चित उम्मीदवार असम कैडर के पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा हैं, जिन्हें बक्सर से टिकट दिया गया है | वे पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े थे | BJP के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लियें कांग्रेस ने भी अपनी कैंडिडेट लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है | महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस ने अब तक 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दियें हैं | उन्हें पार्टी की ओर से सिंबल भी दे दियें गयें हैं | बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटंबा से चुनावी मैदान में उतरेंगे |महागठबंधन में कांग्रेस के साथ राजद, वीआईपी, सीपीआई माले, सीपीएम और सीपीआई चुनाव लड़ रही है |

बिहार कांग्रेस की सीट और कैंडिडेट की लिस्ट……
कुटुंबा – राजेश राम
राजापाकर – प्रतिमा दास
बिक्रम – अनिल कुमार
वैशाली – संजीव सिंह
रीगा – अमित कुमार टुन्ना
फुलपरास – सुबोध मंडल
सुल्तानगंज – ललन कुमार
बेगूसराय – अमिता भूषण
बछवाड़ा – गरीब दास
औरंगाबाद – आनंद शंकर
बरबीघा – त्रिशुलधारी सिंह
लखीसराय – अमरेश कुमार
नालंदा – कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया
बगहा – जयेश सिंह
वजीरगंज – अवधेश सिंह
सोनबरसा – तारिणी ऋषिदेव
राजपुर – विश्वनाथ राम
अमरपुर – जितेंद्र सिंह
रोसड़ा – ब्रजकिशोर रवि
गोपालगंज – ओमप्रकाश गर्ग
मुजफ्फरपुर – विजेंद्र चौधरी
गोविंदगंज- शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय
कांग्रेस एक-एक करके सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है | दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मुहर लगने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद बुधवार शाम को पटना लौटे | यहां आने के बाद उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दियें हैं |
