क्रिसमस से सीखो’, दीये-मोमबत्ती पर खर्चा क्यों?, अयोध्या दीपोत्सव पर अखिलेश यादव के बेतुकी बयान से मचा बवाल
pm_bharat_news: जो है सच
उत्तर प्रदेश : आने वाले रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह से पहले, समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को दीये और मोमबत्तियों के जलाने को लेकर एक बेतुकी बयान दे दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया | BJP ने अखिलेश यादव की इस टिप्पणी पर तुरंत जवाबी प्रतिक्रिया दी और कहा कि समाजवादी पार्टी का राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने और हिंदू विरोधी बातें फैलाने का इतिहास रहा है | लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मीडियाकर्मी ने अखिलेश यादव से कहा कि अयोध्या दीपोत्सव में इस बार दीये की जगह मोमबत्ती जलाई जाएगी और उसकी संख्या भी घट गई है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? जिसपर SPA प्रमुख ने इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुवें कहा, “मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरूर देना चाहता हूं |”

क्रिसमस से सीखना चाहियें :अखिलेश……….
उन्होंने आगे कहा, ‘पूरी दुनिया में, क्रिसमस के दौरान सभी शहर जगमगा उठते हैं, और यह सिलसिला महीनों तक चलता है | हमें उनसे सीखना चाहियें, हमें दीया और मोमबत्ती पर क्यों खर्च करना और इतना क्यों दिमाग लगाना? हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? इसे हटा देना चाहियें | हमारी सरकार आएगी तो बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे हम लोग.’ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अखिलेश यादव की इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की | उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने, अयोध्या को वर्षों तक अंधेरे में रखने और यहां तक कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने पर गर्व महसूस करने वाली पार्टी अब दीपोत्सव के लियें शहर की सजावट का विरोध कर रही है | जब उन्होंने सैफई में जश्न मनाया, जिससे आम लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ, तो उन्हें गर्व महसूस हुआ, लेकिन अयोध्या में, जहां हजारों छोटे-मोटे दुकानदार रोजी-रोटी कमा रहे हैं, कुछ लोग असंतोष जाहिर कर रहे हैं |’

26 लाख दीयों से होगा सरयू तट रोशन…….
दरअसल अयोध्या में दीपोत्सव का यह 9वां संस्करण है | दीपावली से एक दिन पहले 19 अक्टूबर को यह आयोजन, सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 26,11,101 दीयों की रोशनी के साथ अपने चरम पर पहुंचेगा, दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये, 2100 वैदिक विद्वान, 1100 ड्रोन, और 33000 स्वयंसेवक एक साथ अनुशासन और सामूहिक भक्ति के शानदार प्रदर्शन में एकजुट हो रहे हैं | वर्ष 2017 में 1.71 लाख दीयों के साथ शुरू हुवा यह उत्सव अब पंद्रह गुना बढ़ चुका है, जो इसकी रिकॉर्ड तोड़ भव्यता को दर्शाता है | इस वर्ष दीपोत्सव राम की पैड़ी से आगे बढ़कर राजघाट, गुप्तारघाट, और लक्ष्मण किला घाट जैसे नव-विकसित घाटों तक फैल गया है |
---- समाप्त ----
